स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूल में मेगा पीटीएम एवं बसंत पंचमी उत्सव का आयोजन
स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूल में मेगा पीटीएम एवं बसंत पंचमी उत्सव का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. गोवर्धन गोपाल सनाढ्य ने की। इस अवसर पर एसएमसी अध्यक्ष श्री रमेशचंद जी चित्तौड़ा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान व्यावसायिक शिक्षा के अंतर्गत विद्यार्थियों को स्कूल बैग का वितरण किया गया, जिससे छात्रों एवं अभिभावकों में उत्साह देखने को मिला। बसंत पंचमी के पावन अवसर पर विद्यालय परिसर में सकारात्मक एवं प्रेरणादायक वातावरण बना रहा।

कार्यक्रम का कुशल मंच संचालन श्री संजय साल्वी द्वारा किया गया। मेगा पीटीएम के माध्यम से अभिभावकों और शिक्षकों के बीच संवाद सशक्त हुआ तथा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर चर्चा की गई।
कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु विद्यालय परिवार द्वारा सभी अतिथियों, अभिभावकों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया गया। 🌼📚
